चाईबासा, मई 26 -- चाईबासा। अब लंगड़ा, मालदा, आम्रपाली, दशहरी वैरायटी के आम जिले के लिए सुलभ होंगे, क्योंकि यहां के कई किसान इन वैरायटी के आम का उत्पादन कर रहे हैं। इन आमों की मार्केटिंग के लिए हाट गम्हरिया प्रखंड के आम उत्पादक कृषकों का एफपीओ के द्वारा बाजार से सीधे लिंकेज करने के उद्देश्य से प्रखंड के सभागार में एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में अच्छे किस्म के विभिन्न आमों के उत्पादक कृषक शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन जिप सदस्य प्रमिला पिंगुआ तथा एलडीएम विष्णु के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायत से आए कृषक अपने-अपने आम की वैरायटी लेकर उपस्थित हुए। यह भी पढ़ें- लीची मुजफ्फरपुर ही नहीं बिहार की पहचान : विजय सिन्हा सभी ने इन आमों के बाजारीकरण के लिए बाजार से लिंकेज करने पर जोर दिया...