सीतापुर, फरवरी 10 -- सीतापुर, संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक से 19 वर्ष की आयु के सभी बच्चों और किशोरों को कृमि (कीड़े) से मुक्ति दिलवाने के लिए एक अभियान की शुरूआत हुई। कार्यक्रम नोडल अधिकारी एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास मिश्रा ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों को शिक्षकों के सामने एल्वेण्डाजॉल की गोली खिलाई गई। जनपद के सभी ब्लाकों व अर्बन क्षेत्र में अभियान शुरू किया गया। डॉ. शानू कुमार ने बताया कि बच्चों एवं किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शैक्षणिक स्तर में वृद्धि के लिये ये अभियान चलाया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. विकास मिश्रा ने बताया कि गम्भीर कृमि संक्रमण से कई लक्षण उत्पन्न हो जाते है, जैसे दस्त पेट में दर्द, कमजोरी, उल्टी और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.