प्रयागराज, अगस्त 10 -- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेरी वाना मेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज में कृमि संक्रमण से बचाव के लिए बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाए जाने के अभियान का शुभारंभ किया गया। सीएमओ डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने एक छात्रा को दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की। डॉ. विजय कांत पांडेय ने कहा कि एल्बेंडाजोल की यह छोटी-सी गोली केवल कृमि संक्रमण से बचाव के लिए नहीं, बल्कि पोषक तत्वों का पूरा लाभ दिलाने, एनीमिया का जोखिम घटाने और स्वस्थ विकास में मदद करने का माध्यम है। डीसीपीएम अशफाक अहमद ने कहा कि कृमि आंत में रहकर पोषक तत्वों को नुकसान पहुंचाते हैं। यह भी पढ़ें- एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर सीएमओ ने किया कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ कृमि संक्रमण से बचाव के लिए नाखून साफ-छोटे रखें। साफ पानी पिएं और भोजन...