आगरा, फरवरी 2 -- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। सीएमओ राजीव अग्रवाल ने अपने कार्यालय में 10 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें एक वर्ष से 19 वर्ष तक के समस्त सरकारी, निजी स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई जाएगी। बैठक में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलने वाले विकसित भारत अभियान के अंतर्गत कुष्ठ रोग की जागरूकता के संबंध में समस्त प्रतिभागियों को शपथ दिलवाई गई। बैठक में जनपद स्तर से डॉ बीला रानी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, केपी सिंह, डीसीपीएम, समस्त ब्लाकों के बीपीएम व बीसीपीएम, सीडीपीओ, एबीएसए, बीआरसी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...