कौशाम्बी, अगस्त 10 -- राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सरोज ने प्राथमिक विद्यालय बबुरा में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया। अभियान के तहत जिले के करीब 7.84 लाख बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। जो बच्चे किसी कारणवश 10 अगस्त को दवा खाने से छूट जाएंगे, उन्हें 14 अगस्त को मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- 1 से 19 साल तक के बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा-जिलाधिकारी स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कृमि संक्रमण से बच्चों में रक्ताल्पता...