शाहजहांपुर, अप्रैल 17 -- शाहजहांपुर। कृभको फर्टिलाइजर मैदान पर शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-16 क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में एलिट क्रिकेट अकादमी ने डे नाइट क्रिकेट अकादमी को 175 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिट ने 30 ओवर में 2 विकेट खोकर 237 रन बनाए। अंश तिवारी ने शानदार 110 रन और दिव्यांश यादव ने 66 रन की पारी खेली। जवाब में डे नाइट टीम 62 रन पर सिमट गई। एलिट की ओर से सिद्धांत ने 5 और सिद्धार्थ पाल ने 3 विकेट लिए। अंश तिवारी मैन ऑफ द मैच रहे। यह भी पढ़ें- शाहगंज ने म्योरपुर को हराकर बनी विजेता दूसरे मैच में रेनेसेस स्कूल ने मरवा मॉडर्न स्कूल को 9 विकेट से हराया। मरवा टीम 66 रन पर आउट हो गई, जिसमें शिवांक ने 10 रन बनाए। रेनेसेस के लिए शिवप्रसाद ...