नोएडा, अप्रैल 5 -- नोएडा के सेक्टर-108 के पास छोटा अंडरपास पर बड़ा अंडरपास बनाने का काम शुरू हो चुका है जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की तरफ निकलने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में जानकारी दी गई है कि नोएडा अथॉरिटी ने 6.10 किलोमीटर चेनज (सेक्टर 108 के संकरे अंडरपास के पास) पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, जिसके चलते ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए प्रमुख सर्विस सड़कों पर प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, सेक्टर 82 से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले एग्जिट से लेकर एक्सप्रेसवे की ओर सेक्टर 82 की एंट्री तक की सर्विस रोड को ट्रैफिक के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। इसी तरह सेक्टर 130 सुलतानपुर एग्जिट से सेक्टर 128 एग्जिट (नोएडा की तरफ) तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.