कृपाशंकर सिंह बने स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संगठक
गाजीपुर, जून 9 -- पतार। स्थानीय गांव पतार निवासी कृपाशंकर सिंह को स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत का संगठक (संगठन मंत्री) नियुक्त किए जाने पर विचार परिवार एवं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। यह घोषणा जौनपुर स्थित स्वदेशी जागरण मंच के दो दिवसीय प्रांतीय विचार वर्ग के दौरान की गई। राष्ट्रीय सह-संगठक सतीश जी के अनुमोदन पर अखिल भारतीय सह संयोजक डॉ. राजीव ने नए दायित्वों की घोषणा की। इसके तहत कृपाशंकर सिंह को प्रांत संगठक, सुजीत कुमार सिंह को गाजीपुर जिला संयोजक तथा अभिषेक सिंह मिंटू को जिला युवा प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। पूर्व में काशी प्रांत के सह संयोजक रहे कृपाशंकर सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, गतिशीलता और स्वदेशी विचारों के प्रचार-प्रसार को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.