शाहजहांपुर, अक्टूबर 4 -- शाहजहांपुर। सावन कृपाल रूहानी मिशन की स्थानीय शाखा कृपाल आश्रम गौहरपुरा में आज संत दर्शन सिंह महाराज का 105वां एवं वर्तमान सतगुरु संत राजिंदर सिंह महाराज का 80वां पावन जन्मदिवस हर्षोल्लास और श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। सत्संग व लंगर का आयोजन भी होगा। मिशन के शाखा इंचार्ज एवं सचिव डॉ. कैलाशचन्द्र रस्तोगी ने बताया कि इस अवसर पर दोपहर 12 बजे से आश्रम में विशेष आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...