कानपुर, जनवरी 9 -- ::::चित्र परिचय : विनायकपुर का बजरंग पार्क जिसमें महापौर के दो बेटों द्वारा अपनी बेटियों के लिए जमीन खरीदने का आरोप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ::::अपर आवास आयुक्त के निर्देश पर विनायकपुर पहुंची टीम सहकारिता के आवास अधिकारी ने पार्क का किया निरीक्षण कानपुर, मुख्य संवाददाता। विनायकपुर की सुदर्शन हाउसिंग सोसायटी में बजरंग पार्क खरीदे जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। खुफिया एजेंसियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को अपर आवास आयुक्त के निर्देश पर एक टीम मौके पर पहुंची और पार्क के साथ ही लेआउट प्लान एवं रजिस्ट्री संबंधी रिकॉर्ड खंगाले। सोसायटी में रह रहे लोगों के पूछताछ की और रिकॉर्ड अपने साथ ले गई। सोसायटी के रहवासियों का आरोप है कि पार्क को महापौर के दो बेटों ने अपनी बेटियों के नाम खरीद लिया है। इस संबं...