कृत्रिम बुद्धिमत्ता नवाचार प्रतियोगिता के लिए 22 जुलाई तक होंगे पंजीकरण
औरैया, जुलाई 16 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर और आईबीएम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता नवाचार प्रतियोगिता के लिए 22 जुलाई तक पंजीकरण किए जा सकेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मक सोच, समस्या समाधान क्षमता और उद्यमिता को बढ़ावा देना है। यह जानकारी छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के महाविद्यालय विकास परिषद के निदेशक डॉ. आर.के. द्विवेदी ने गुरुवार को औरैया स्थित गुलाब सिंह महाविद्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित होगी। प्रथम चरण 25 से 31 जुलाई के बीच विभिन्न केंद्रों पर होगा। औरैया मंडल के प्रतिभागियों के लिए जोनल प्रतियोगिता जनता सिंह भदौरिया महाविद्यालय, बागरमऊ में आयोजित की जाएगी। इसके बाद दूसरा चरण दो से न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.