लखनऊ, जून 7 -- छह वर्ष पहले एक ट्रेन हादसे में दोनों पैर गंवा चुका बाराबंकी का राजू दोबारा कृत्रिम पैरों पर खड़ा होकर चलने लगा है। सोमवार को उसे छुट्टी देकर घर भेज दिया जाएगा। ये संभव हुआ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर केजीएमयू में मिले उपचार एवं प्रबंधन से। अब राजू बिना किसी सहारे चलने के साथ ही सीढ़ियां चढ़ने, बैठने-उठने और रोजमर्रा के काम कर सकेगा। बेटे को फिर से चलता देख परिवार बहुत खुश है। बाराबंकी के रामनगर स्थित लोहटी जेई गांव के मजदूर फूलचंद्र का बेटा राजू (22) 22 अगस्त 2018 को घाघरा घाट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। डॉक्टरों को राजू की जान बचाने के लिए दाहिना पैर घुटने के ऊपर से और बायां पैर घुटने के नीचे से काटना पड़ा। ठीक होने पर र...