कृत्रिम गर्भाधान की कम प्रगति पर 15 मैत्री कार्यकर्ताओं को नोटिस
रुद्रपुर, अगस्त 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भारत पशुधन पोर्टल पर कृत्रिम गर्भाधान की कम प्रगति मिलने पर ऊधमसिंह नगर के 15 मैत्री कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं पर विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं संयुक्त निदेशक (पशुपालन) डॉ. आशुतोष जोशी ने संबंधित कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में अपेक्षित सुधार के निर्देश दिए हैं। सुधार नहीं होने पर एलएन-2, सीमेन स्ट्रॉ और लॉजिस्टिक्स की आपूर्ति स्थायी रूप से रोकने तथा नए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की संस्तुति की जाएगी। नेशनल डिजिटल लाइवस्टॉक मिशन के तहत भारत पशुधन ऐप पर कार्यों की समीक्षा में कई केंद्रों पर एंट्री बेहद कम मिली। कचनाल गोसाई, विठा अकबर, दोहरी और ज्ञानपुर गौरी के कार्यकर्ताओं की एंट्री शून्य रही। अन्य केंद्रों पर भी निर्धारित इनपुट स्ट्रॉ की तुलना में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.