आजमगढ़, अप्रैल 10 -- आजमगढ़। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से शुक्रवार से शहर के मारवाड़ी धर्मशाला में चतुर्थ निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि आजमगढ़ मंडलायुक्त विवेक शिविर का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक आशीष खंडेलिया और विशाल गोयनका ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच देशभर की 700 से अधिक शाखाओं एवं 75000 से अधिक सक्रिय सदस्यों के माध्यम से कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर,रक्तदान शिविर,अमृतधारा,सामूहिक विवाह जैसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...