नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने शुक्रवार को अपने व्यक्तित्व के अधिकारों की सुरक्षा की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव की पीठ ने अभिनेत्री के वकील, अधिवक्ता प्रवीण आनंद से कहा कि वे व्यक्तित्व के अधिकारों के मुद्दे पर संबंधित फैसलों व अन्य रिसर्च सामग्री का एक संकलन कोर्ट में पेश करें। शुरुआत में ही पीठ ने वकील आनंद से पूछा कि व्यक्तित्व के अधिकारों के दायरे में क्या-क्या चीजें आती हैं। आनंद ने जवाब दिया कि व्यक्तित्व के अधिकारों में किसी व्यक्ति की आवाज, चेहरा, छवि, या उनके चेहरे की कोई फोटो या वीडियो और साथ ही उस व्यक्ति का नाम भी शामिल होता है। यह भी पढ़ें- पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर कृति सेनन ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, जानें आखिर क्या है मामला? उन...