नई दिल्ली, अगस्त 29 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने रक्षाबंधन के विज्ञापन को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हैं। इस ऐड के सामने आने के बाद कृति को जमकर ट्रोल किया गया। दरअसल, रक्षाबंधन के विज्ञान में कृति अपने पहनावे को लेकर काफी ट्रोल हो रही हैं। उन्होंने ब्रालेट पहनी हुई थी। इस पर लगातार सोशल मीडिया पर स्टार्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक तरफ जहां कृति के पहनावे पर लोगों की नैतिक आलोचना (moral policing) की बहस चल रही है, वहीं, इस लिस्ट में सेलिना जेटली का नाम भी शामिल हो गया है। सेलिना भी रक्षाबंधन पर अपनी ड्रेस को लेकर लोगों के निशाने पर आ गई हैं।कृति के बाद सेलिना का वीडियो हुआ वायरल दरअसल, बीते दिनों सेलिना जेटली ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो सेलिना को भी रक्षाबंधन मनाते नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने फ्लोरल साड...