वाराणसी, मार्च 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के दृश्य कला संकाय में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी और कार्यशाला 'नवारंभ' में 200 से ज्यादा चित्रों में प्रकृति, संस्कृति और काशी के विविध पहलुओं को प्रदर्शित किया गया। शुक्रवार को कार्यशाला के अंतिम दिन प्रसिद्ध कला समीक्षक प्रयाग शुक्ल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने प्रदर्शनी को कलाकार का संवाद बताते हुए इसका महत्व बताया। कार्यशाला में मॉरीशस के हिमेश बाबूलाल ने विलुप्त हो चुके पक्षी डोडो को प्रकृति के साथ चित्रित किया। बांग्लादेश की सुदीप्ता ने फूलों की वादियों और नदी का चित्र खींचा। इसी प्रकार केरलम, जयपुर, कोलकाता, बर्धमान, दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, ग़ाज़ियाबाद, मुजफ्फरनगर, आगरा, कानपुर, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, जमशेदपुर, रांची, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, बालासोर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.