चम्पावत, मई 21 -- जगदीश राय, लोहाघाट। हीरा भट्‌ट सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कन्या भारती का गठन किया गया। सर्वसम्मति से कृतिका को प्रधानमंत्री चुना गया। इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य मुन्नी खड़ायत ने बताया कि कृतिका बगौली प्रधानमंत्री, दीपिका जोशी अध्यक्ष और स्वर्णिका जोशी सेनापति चुनी गई। सभी को शपथ दिलाई गई। संचालन कन्या भारती प्रमुख भावना चौबे ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...