बरेली, मार्च 17 -- कृतिका नर्सिंग कॉलेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए छात्रों ने कार्रवाई की मांग की। सोमवार को डीएम को दिए शिकायती पत्र में छात्रों ने कहा कि प्रधानाचार्य उनका मानसिक उत्पीड़न कर रही हैं। मैनेजर भी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पक्षपात का विरोध करने पर बदले की भावना रखते हुए एक्सटर्नल प्रैक्टिकल में फेल कर दिया जाता है, जबकि थ्योरी में छात्र पास हैं। एक्सटर्नल प्रैक्टिकल में पास करने और स्कॉलरशिप फॉर्म फॉरवर्ड करने के नाम पर वसूली की जाती है। डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.