बक्सर, जून 21 -- पेज-04 के लिए ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। योगियों पंचायत के कृतसागर गांव में रास्ता घेरने को लेकर हुए विवाद गहरा गया है। महिला के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ एससी एसटी सहित अन्य धाराओं में नामजद प्राथमिक की दर्ज की गई है।

विवाद का विवरण कृतसागर गांव की तेतरी देवी पति ऋषि मुनि गोड़ ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उसके घर के पास वाले रास्ता को तीन आरोपी जबरन बंद कर रहे थे। रास्ता बंद करने से मना करने पर आरोपियों द्वारा उसके साथ अभद्र भाषा व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार भी किया गया।

पंचायत और पुलिस की प्रतिक्रिया उसके पति की सूचना पर पंचायत के सामाजिक लोग तथा 112 की पुलिस भी पहुंची। बताया जाता है कि पंचायत के सामाजिक व्यक्ति तथा 112 की टीम ने दोनों पक्षों को समझा बूझाकर रास्ता चालू कराया। इसके...