बक्सर, दिसम्बर 15 -- पेज चार के लिए --- लाभ उठाएं 50 हजार लोगों के मोतियाबिंद ऑपरेशन का लक्ष्य निर्धारित 31 मार्च तक अनवरत चलेगा रहेगा, शिविर मिलेगी सुविधा फोटो संख्या- 20, कैप्सन- सोमवार को कृतपुरा में आयोजित नेत्र शिविर के उद्घाटन में भाग लेते आयोजक व अन्य। बक्सर, हमारे संवाददाता। सदर प्रखंड अंतर्गत कृतपुरा गांव में सोमवार को रणछोड़दासजीबापू चैरिटेबल हॉस्पीटल, राजकोट के तत्वावधान में नि:शुल्क महाशिविर शुरू हुआ। इसका उद्घाटन भक्तमाली मामाजी महाराज की पुत्री सियाजी ने की। इसमें गरीब, असहाय और जरूरतमंद लगभग 50 हजार लोगों को आधुनिक तकनीक से नि:शुल्क नेत्र उपचार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। शिविर आगामी 31 मार्च तक अनवरत चलता रहेगा। जिसमें बक्सर जिले के अलावा पूरे सूबे और यूपी लोग पहुंचकर इसका लाभ ले सकते है। ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी प...