कृतज्ञता व्यक्त करने से सकारात्मकता का संचार होता है
पटना, मई 18 -- श्री अरविंद महिला कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता माह के अवसर पर सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम 'कृतज्ञता के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य का उपचार' विषय पर आयोजित हुआ। अध्यक्षता कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या प्रो. डॉ. साधना ठाकुर ने की। कॉलेज के सभी शिक्षकों, छात्राओं और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया। शुभारंभ मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. वेली सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि कृतज्ञता व्यक्त करने से व्यक्ति के भीतर सकारात्मकता का संचार होता है, जो मानसिक स्वास्थ्य को उन्नत बनाता है और स्फूर्ति प्रदान करता है। उपस्थित सभी लोगों ने भाषण, कविता, गीत, व्यक्तिगत अनुभव साझा करने व चित्र प्रदर्शनी द्वारा कृतज्ञता व्यक्त करने के मानसिक स्वास्थ्य लाभों को समझाया। कॉलेज के विभिन्न व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.