प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 21 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के भोनी का पुरवा रैयापुर गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी राजकुमार सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। 20 मार्च की सुबह करीब 10 बजे उसकी पड़ोसन दरवाजे पर कूड़ा फेंक रही थी। उसने मना किया तो वह लोग उसे और उसकी बेटी अनामिका को डंडे से मारा पीटा। आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़िता सुनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने खचरहिन पत्नी मुन्ना लाल, अनीता पत्नी सनोज, दीपांजली, अंजली पुत्री मुन्ना लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...