औरैया, मई 28 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे के किशनी रोड स्थित तहसील परिसर के पीछे नगर पंचायत प्रशासन द्वारा डाले गए कूड़े के ढेर में बीती रात भीषण आग लग गई। आग लगते ही दूर-दूर तक धुएं का गुबार फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत कर्मी मौके पर पहुंच गए और दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कूड़े के ढेर में लगी आग तेजी से फैल रही थी, जिससे धुएं के कारण आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- हापुड़ : सूखे तालाब में लगी आग, दमकल की टीम बुझाने में जुटी दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग आसपास की किसी अन्य जगह तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने...