औरैया, अप्रैल 13 -- औरैया, संवाददाता। शहर में बीएसएनएल कार्यालय के सामने स्थित तालाब में एकत्र कूड़े के ढेर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के इलाके में धुआं फैल गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन कूड़े के बड़े ढेर में लगी आग तेजी से फैलने लगी। नगर पालिका की टीम ने पानी का बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी देर तक मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया। मौके पर धुआं और जलते कूड़े की दुर्गंध से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो...