कौशाम्बी, मार्च 5 -- पश्चिमशरीरा के रामाधीन का पुरवा में कूड़ा फेंकने जा रही महिला को पड़ोसियों ने घेरकर पीट दिया। इससे उसको चोटें आई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रामाधीन का पुरवा निवासी सर्वजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह प्रयागराज में रहकर काम करता है। घर में उसकी पत्नी कंचन देवी अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। सोमावर को वह कूड़ा फेंकने लिए जा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी कैरा ने गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। इसका विरोध किया तो कैरा ने अपनी पत्नी आशा देवी, बेटे राम मिलन, शिव मिलन को बुला लिया और लाठी-डंडा से उसको पीटा। इससे सिर व पीठ पर चोट आई। यूपी 112 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने पर पड़ोसी भाग निकले। एंबुलेंस से उसकी पत्नी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.