सिद्धार्थ, मार्च 24 -- बर्डपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मोहाना थाना क्षेत्र के गढ़मोर गांव के पास कूड़ा नदी में सोमवार दोपहर ग्रामीणों को एक व्यक्ति का शव दिखा। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।ग्रामीण नदी की ओर गए तो देखा कि एक व्यक्ति का शव उतरा रहा है। शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक ने गुलाबी शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी। उम्र लगभग 45 वर्ष होगी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मोहाना पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों व गांवों में पहचान का प्रयास कर रही है। मोहाना थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 45 साल है। मृतक का शव पुराना है व काफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.