औरैया, जून 15 -- कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गढ़िया गांव में कूड़ा डालने गई एक महिला के साथ कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव रतनपुर गढ़िया निवासी रिंकी पत्नी अरुण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह वह घर से कूड़ा डालने के लिए निकली थी। आरोप है कि रास्ते में उसके जेठ प्रमोद कुमार पुत्र पलकू प्रसाद और जेठानी रेखा देवी ने उसे रोक लिया। दोनों ने बिना किसी कारण के गाली-गलौज शुरू कर दी और वहां से जाने से मना करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर दोनों आरोपितों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर जब उसके पति अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और बीच-बचा...