बरेली, जून 17 -- आंवला। गांव से तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता15 वर्षीय नाबालिग किशोरी का सुराग न लगने पर पीड़ित पिता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। ​ग्रामीण ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री कूड़ा बाहर डालने गई थी। इसके बाद नहीं लौटी। उसके मोबाइल पर इंस्टाग्राम के माध्यम से एक अज्ञात लड़के के साथ उसकी फोटो मिली है। किशोरी मोबाइल भी ले गई है, जिस पर घंटी जा रही है लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा है। पीड़ित ने गांव के ही कुछ लोगों पर शक जताया है। यह भी पढ़ें- कूड़ा डालने गई किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...