मऊ, मार्च 28 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र में बौला पुल के समीप कूड़ा डंपिंग से लगातार उठ रहे धुएं ने आस-पास के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय बह रही पछुआ हवा के बीच निकलने वाली चिंगारी से तैयार खड़ी गेहूं की फसल के बीच आग लगने की आशंका को लेकर किसान भयभीत हैं। नगर पंचायत क्षेत्र से प्रतिदिन लगभग 3.79 टन कूड़ा निकलता है, जिसके निस्तारण की व्यवस्था अलग-अलग स्थानों पर की जाती है। वार्ड नंबर 5 उसुरी स्थित वेट वेस्ट प्लांट पर गीले कचरे को भेजा जाता है, जबकि सूखे कचरे का निस्तारण उसी क्षेत्र में बने एमआरएफ प्लांट में किया जाता है। इसके बावजूद शेष निष्क्रिय कचरे को बौला पुल के समीप खुले में डंप किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस डंपिंग स्थल से अक्सर धुआं उठता रहता है, जिससे पास में खड़ी गेहूं की फसल को आग लगने का खतरा ...