कूड़ा घर के बजाय सड़क किनारे कूड़ा डंप, लोग परेशान
बाराबंकी, मई 18 -- सआदतगंज। रामपुर गांव में इन दिनों सड़क किनारे लगातार फेंके जा रहे कूड़े के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर से दुर्गंध फैल रही है, जिससे जहां आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं राहगीरों को भी गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। सिरौलीगौसपुर ब्लाक क्षेत्र के रामपुर गांव में सफाईकर्मियों की मनमानी चरम पर है। यहां गांव की गलियों व घरों से निकले कचरे को ई-रिक्शा के माध्यम से कूड़ा केंद्र न ले जाकर सड़क के किनारे फेंका जा रहा हैं। यह भी पढ़ें- रंजीतपुर में नहीं होती नियमित सफाई कई स्थानों पर कूड़ा लंबे समय तक पड़ा रहने से जानवर उसे सड़क पर फैला देते हैं। जिससे कूड़ा सड़क पर इधर-उधर फैल रहा है। गर्मी के मौसम में गंदगी और दुर्गंध के कारण मच्छरों एवं बीमारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.