गुड़गांव, जून 15 -- सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद वार्ड 13 में बना कूड़ा केन्द्र पर आग की घटनाओं पर तुरन्त प्रभाव से काबू करने के लिए ट्यूबवेल लगाया जाएगा। उक्त ट्यूबवेल से आग बुझाने के उपकरण समेत लगाने पर करीब 29 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर परिषद के वार्ड 13 में अरावली पहाड़ी के साथ बना कूड़ा केन्द्र पर आए दिन आग लगने की घटनाएं होती है। उक्त कूड़ा केन्द्र पर एक दिन में 38 टन के करीब कचरा परिषद के 21 वार्डों से लाकर डाला जाता है। कूड़े में आने वाले आग के छोटे-छोटे कण ही खुली हवा लगने पर चिंगारी बनकर आग का रूप ले लेती है। गर्मी में कूड़ा केन्द्र के कचरे में आग कब सुलग उठे। इसका निश्चित समय सीमा नहीं है। लेकिन जब तक दमकल की गाड़ियों आग को शांत करने के लिए पहुंचती है। तब तक आग अपना विकराल रूप धारण कर चुकी होती है। जिसे काबू करने में अग्निशमन विभा...