भदोही, मई 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पुलिस लाइन के सामने पानी निकासी के लिए बना नाला कूड़ा-कचरे से पूरी तरह पट गया है। यदि बारिश से पूर्व नाले की सफाई नहीं कराई गई तो स्थानीय लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। एक वर्ष पूर्व बने इस नाले के कई हिस्से क्षतिग्रस्त भी हो चुके हैं और वह गंदगी से अटे पड़े हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पानी निकासी के लिए करीब एक वर्ष पहले नाले का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। कार्यदायी संस्था द्वारा मानक की अनदेखी किए जाने के कारण नाले पर लगी पटिया जर्जर हो गई हैं। इसके अलावा नाला कचरे से भर चुका है। स्थिति यह है कि यदि आधे घंटे भी बारिश होती है तो इन स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। स्थानीय लोग लगातार नाले की सफाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

हिंदी ...