फतेहपुर, मार्च 6 -- फतेहपुर, संवाददाता कहने को तो नगर पालिका द्वारा शहर के अति व्यस्ततम पीलू तले तिराहे से कूड़ा घर समाप्त किए जाने के चलते यहां पर शौंचालय का निर्माण करा दिया है। इसके बावजूद यहां पर सड़क में ही लगने वाले कूड़े के ढेर के कारण स्थानीय लोगो के साथ ही राहगीरों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। उस पर कूड़ा उठान में की जाने वाली लेट लतीफी से जाम लगता है।पीलू सहित चौक व लालाबाजार आने वाले खरीदारों सहित दुकानदारों व राहगीरों की सुविधाओं के लिए पूर्व में यहां पर स्थित कूड़ा घर वाले स्थान पर शौंचालय का निर्माण कराया गया है। जिसके बाद यहां पर कूड़ा न पड़ने के जिम्मेदारों द्वारा दावे किए जा रहे थे। लेकिन शुक्रवार की दोपहर यहां पर लगे भारी भरकम कूड़े के ढ़ेर के कारण यहां पर निवास करने वाले लोगो को परेशानियां उठानी पड़ी वहीं सड़क पर कूड़ा होने के क...