कन्नौज, मार्च 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के एक अस्पताल में अब घुटना और कूल्हे के प्रत्यारोपण के ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो जाने से लोगों ने काफी राहत की सांस ली है। कम खर्च में मिलने वाले अधिक लाभ से अब लोगों को महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है। हालत यह है कि गत दिवस एक महिला के कूल्हे का प्रत्यारोपण करने के 24 घंटे बाद ही डॉक्टरों ने उसे खड़ा कर दिया। इस सफलता से सभी आश्चर्यचकित रह गए। क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी शीला देवी पत्नी सुगरलाल कूल्हे को लेकर काफी परेशान थी। कई जगह इलाज कराने के बाद पिछले दिनों उन्हें सौ शैय्या अस्पताल रोड पर न्यू लाइफ हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि डॉ.नीरज वर्मा व डॉ.आलोक प्रजापति की देखरेख में महिला के कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण ऑपरेशन किया गया। लखनऊ के हड्डी रोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.