संभल, मार्च 11 -- संभल। असमोली थाना क्षेत्र में कूलरों से भरी महिंद्रा मैक्स पिकअप लूट के मामले में पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने पिकअप को भी बरामद किया हैं। थाना क्षेत्र में रविवार सुबह अमरोहा जिले के हादकपुर निवासी शाहिद से कूलरों से भरी महिंद्रा मैक्स पिकअप बदमाश लूट ले गए थे। लूट के मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात कार सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था । घटना के बाद से ही पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी । बुधवार को पुलिस ने अमरोहा के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं, लूटी गई पिकअप भी बरामद हो गई हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाश अमरोहा से पीछा कर रहे थे लेकिन कहीं भी मौका नहीं मिला, असमोली क्षेत्र में आने पर सुनसान जगह देख मौके का फायदा उठाया और वारदात को अंजाम देकर भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की...