नोएडा, जून 4 -- नोएडा, संवाददाता। होशियापुर गांव में रहने वाले 47 वर्षीय व्यक्ति को घर में रखे कूलर से करंट लग गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मूलरूप से जिला बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र के रहने वाले चंद्र किरण होशियापुर गांव में अपने भाई के साथ रह रहे थे। बुधवार रात को होशियापुर गांव वाले मकान में उन्हें घर में रखे कूलर से करंट लग गया। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...