मुजफ्फर नगर, मई 18 -- मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कूकडा गांव में स्थित ईदगाह के निकट कूलर बनाने की फैक्ट्री में काम करने वाले नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। फैक्ट्री मालिक ने नौकर समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।मोहल्ला आदर्श कालोनी निवासी अमित गोयल की कूकड़ा गांव ईदगाह के निकट कूलर बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में जनपद पीलीभीत निवासी सिपतेन 20 वर्ष से कार्य करता है। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि लगातार फैक्ट्री में पुराना और नया सामान चोरी हो रहा था। जांच के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जिसमें क र्मचारी के साथ मिलकर शाहिद रेहड़े वाला सामान ले जाता दिखाई दिया। नौकर से पूछताछ की गई तो उसने चोरी की वारदात को स्वीकार किया। उसने बताया कि रेहड़ा चालक ने उसे लालच देकर एक वर्ष से सामान ...