मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक कूलर फैक्ट्री में घुसकर पुलिस को चुनौती दी। बदमाशों ने फैक्ट्री मालिक और उनके कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घटना के दौरान फैक्ट्री मालिक की सोने की चेन भी गायब हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। जानसठ रोड स्थित ड्रीम सिटी निवासी सिद्धार्थ की जौली रोड पर तान्या इंडस्ट्रीज के नाम से कूलर बनाने की फैक्ट्री है। बुधवार को फैक्ट्री कर्मचारी अमित और शुभम सैनी गाड़ी में सामान लोड कर रहे थे, तभी बिलासपुर निवासी बिल्लू नामक युवक ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचा। मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने फोन कर अपने आठ से 10 साथियों को मौके पर बुला लिया। लाठी-डंडों और हथियारों से लैस हमलावरों ने फैक्ट्री में घुसते ही हमला बोल दिया, जिसमें फैक्ट्री म...