नई दिल्ली, मई 27 -- गर्मियों के मौसम में ज्यादातर घरों में कूलर का इस्तेमाल होता है। कूलर की ठंडी-ठंडी हवा राहत तो देती है, लेकिन कई बार हम छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं; जो बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। आप अक्सर सुनते होंगे कि कूलर से अचानक करंट आने लगा, कई बार तो किसी की मौत भी इसी वजह से हो जाती है। अब ऐसा नहीं है कि आपको कूलर का इस्तेमाल ही बंद कर देना है, बस कुछ बातें ध्यान में रखेंगे तो भविष्य में किसी भी तरह की दुर्घटना होने का रिस्क काफी हद तक कम हो जाएगा। एक तो कूलर काफी दिनों तक रखा रहता है, फिर अचानक से गर्मियों में यूज होता है। इसलिए थोड़ी सी चूक होने पर आग लगने या करंट आने का खतरा थोड़ा ज्यादा होता है। आज हम आपके साथ ऐसी ही कुछ जरूरी बातें शेयर कर रहे हैं, जो आपको कूलर इस्तेमाल करते हुए ध्यान में रखनी चाहिए।इस्तेम...