इटावा औरैया, मार्च 19 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के बगिया अड्डा मोहल्ला में एक 10 वर्षीय बालक घर में खेल रहा था और अचानक कूलर के तार में उसका गला फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी वीरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ बगिया अड्डा मोहल्ला में किराए पर रहते हैं। वीरेंद्र सिंह एसीजीएम फर्स्ट कोर्ट में हेडमुहर्रिर के पद पर तैनात हैं और घटना के समय ड्यूटी पर गए हुए थे। उनका 10 वर्षीय बेटा हर्ष घर में खेल रहा था। इसी दौरान किसी तरह कूलर का तार उसके गले में फंस गया। घटना के वक्त हर्ष की मां नहाने गई हुई थी, जबकि उसका बड़ा भाई दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रहा था। कुछ देर बाद जब मां बाहर आई तो बेटे को इस हालत में देखकर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.