इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- इटावा। अप्रैल में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और तापमान में रोजाना इजाफा हो रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर को गर्म हवा के चलते घरों से निकलना दूभर हो गया है। गर्मी ने सभी परेशान हैं। इटावा सफारी पार्क में शेर, लेपर्ड, भालू और हिरनों को गर्मी से बचाने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लायन सफारी में बने ब्रीडिंग सेंटर में बड़े-बड़े कूलर लगे हैं और इससे तापमान को संतुलित किया जाता है। लेपर्ड सफारी और भालू सफारी में भी यही व्यवस्था है। जबकि हिरनों के लिए अलग-अलग स्थान पर छप्पर बनाए गए हैं और खस लगाया गया है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन की मांग जिस पर पानी का छिड़काव भी होता है। साथ ही वन्य जीवों को गर्म हवा से बचाया जा रहा है। गर्मी के मौसम में डियर और ...