इटावा औरैया, जून 17 -- बकेवर। घर में कूलर का प्लग बिजली बोर्ड में लगाते समय महिला करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर होने पर घर भेज दिया गया। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुरा निहाल सिंह निवासी 21 वर्षीय शीतल पत्नी ज्ञानेश मंगलवार सुबह घर में कूलर चालू करने के लिए प्लग लगा रही थी। बोर्ड में नमी या वायरिंग में फॉल्ट के कारण अचानक करंट प्रवाहित हो गया। शीतल करंट की चपेट में आकर मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। अचानक हुई घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- फ्रिज में उतरे करंट से नवविवाहिता की मौत परिजन बिना देर किए शीतल को लेकर 50 शैय्या अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात डॉ. रविन्द्र साहू ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। इलाज मिलने से कुछ देर ...