अंबेडकर नगर, जून 7 -- सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिसारा गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म में कार्यरत श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिसारा गांव के प्रधान रोहित चौधरी की पोल्ट्री फार्म पर उन्नाव जनपद के सुलेमपुर गांव निवासी गुड्डू (32) अपनी पत्नी कोमल और दो बच्चों के साथ रहकर फार्म की देखभाल करते थे। वह कई वर्षों से पोल्ट्री फार्म पर काम कर रहे थे और परिवार का भरण-पोषण इसी रोजगार से करते थे। शनिवार रात वह कूलर का तार बिजली बोर्ड में लगा रहे थे। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से 37 वर्षीय युवक की मौत इसी दौरान तार में कट होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पर...