सुल्तानपुर, मार्च 27 -- कूरेभार, संवाददाता अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेले को देखते हुए मंगलवार दोपहर दो बजे से लागू रूट डायवर्जन का असर शुक्रवार को भी क्षेत्र में दिखाई दिया। डायवर्जन शुक्रवार रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।हलियापुर, सेमरी और सुलतानपुर मार्गों पर भारी वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जा रहा है। मुजेश टोल प्लाजा पर सुलतानपुर से आए ट्रकों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर मोड़ा गया, जबकि एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन सुल्तानपुर की दिशा में भेजे गए। डायवर्जन के कारण मुजेश टोल प्लाजा से बाबूगंज नहर तक ट्रक और डीसीएम की लंबी कतारें लगी रहीं। वाहन चालक डायवर्जन खुलने का इंतजार करते नजर आए। थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने बताया कि यातायात सुचारू रखने के लिए भारी वाहनों को बदले हुए रास्तों से भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.