कूरियर से विस्फोटक मंगाने की आशंका पर नेपाल सीमा से सटे जिलों में अलर्ट
मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नेपाल सीमा से सटे बिहार के जिलों में कूरियर के जरिए विस्फोटक मंगाए जाने की आशंका को लेकर पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है। हाल में मोतिहारी में कूरियर से विस्फोटक मंगाने का मामला सामने आने के बाद यह सतर्कता बढ़ाई गई है। इस संबंध में गृह मंत्रालय को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
संदिग्ध गतिविधियों पर बैठक सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर बीते 17 अगस्त को पटना में उच्चस्तरीय बैठक हुई थी। इसमें नेपाल सीमा क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों और कूरियर के दुरुपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद डीजीपी ने सभी सीमावर्ती जिलों के एसपी को विशेष निर्देश जारी किया। इसके मुताबिक अब हर जिले में पुलिस अधिकारी कूरियर कंपनियों की स्थानीय शाखाओं के साथ बैठक करेंगे। कंपनियों को कहा जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.