आदित्यपुर, मार्च 13 -- आदित्यपुर,संवाददाता। सालडीह बस्ती, आदित्यपुर में अपराधियों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। चार नकाबपोश अपराधियों ने मंगलवार शाम लगभग 6:30 बजे ग्रामीण बैंक के समीप एक कुरियर ब्वॉय से पिस्तौल की नोंक पर 8,760 रुपये नगदी और कीमती पार्सल लूट लिया। जानकारी के अनुसार, घटना के समय पीड़ित कुरियर ब्वॉय रंजीत कुमार (ग्वालपाड़ा, इच्छापुर बस्ती निवासी) सालडीह बस्ती में पार्सल की डिलीवरी करने गया था। पीड़ित के अनुसार, उसने कस्टमर को कई बार फोन किया पर कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे। अपराधियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। उसके बाद कनपटी पर पिस्टल सटाकर जेब में रखे सारे रुपए और पार्सल छीनकर फरार हो गए।घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने आदित्यपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.