नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। कूरियर डिलीवरी का पता अपडेट करने के नाम पर मोबाइल में एपीके फाइल भेजकर बैंक खाते खाली करने वाले साइबर ठग गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन शातिरों को भी पकड़ा है। इनकी पहचान शौकीन, नासिर हुसैन और आशीष आर्य के तौर पर हुई है। आरोपियों के पास से 113 से अधिक संदिग्ध फ्यूल कार्ड, पांच मोबाइल फोन और 12 सिम कार्ड मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि गिरोह ने 150 से 200 तक फर्जी फ्यूल कार्ड तैयार कराए हैं। अब तक 10 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन की जांच की जा रही है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के साइबर थाना पुलिस के मुताबिक, गिरोह का सरगना नासिर हुसैन है। उसके खिलाफ दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र में भी मामले दर्ज हैं। पुलिस अब दूसरे राज्यों में हुई शिकायतों, फर्जी फ्यूल कार्ड...