मुरादाबाद, जनवरी 19 -- मूंढापांडे/मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव पैदुरिया भायपुर में चोरों ने कूमल लगाकर ग्रामीण किसान के घर से 24 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवर समेत पांच-छह लाख का माल चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना मूंढापांडे के गांव पैदुरिया भायपुर निवासी जितेंद्र कुमार होटल में काम करने के साथ खेतीबाड़ी करते हैं। जितेंद्र ने बताया कि शनिवार रात वह और उनकी पत्नी अनीता कमरे में सो रहे थे। मां जमुना देवी, भाभी और अन्य छह सदस्य बारामदे में सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे घर के पीछे की दिवार में कूमल लगाकर चोर घर में दाखिल हो गए। आहट होने पर जितेंद्र जागे तो चोर वहां से भाग निकला। जितेंद्र के अनुसार चोर उनके घर से 24 हजार रुपये की नकदी, करीब सवा किलो चांदी और तीन तोला सो...