अमरोहा, जनवरी 11 -- भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को कूबी नहर प्रकरण को लेकर डीएम निधि गुप्ता से वार्ता की। किसानों की मांगों से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान कुछ मुददों पर सहमति बनी है। चौधरी दानवीर सिंह ने बताया कि किसानों की सहमति के आधार पर नहर निर्माण का कार्य 30 मीटर में पूर्ण कर लिया जाए। किसान इस शर्त पर सहमत हैं कि नहर निर्माण पूरी लंबाई 2.88 किमी में 30 मीटर चौड़ाई में कर ली जाएगी। साथ ही किसानों को शेष भूमि वापस की जाए। चंदौसी शाखा के किमी11.540 पर एक्वाडक्ट साइफन (रामपुर घना में) तथा किमी11.300 पर वीआरबी (मोहनपुर जानिब जुनूब में) निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सहमति बनी है। पक्के पुलों का निर्माण कराया जाए। इस दौरान मोहन सिंह बैनीवाल, गुरदेव सिंह, अश्विन कुमार,चंद्रपाल सिंह,...